
उदित वाणी, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल [जैक] द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. काउंसिल ने प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्यों को दी गई है तथा जैक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यार्थी अपने-अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड प्राप्त करेंगे. वहीं जैक ने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों तक पहुंचाया जाय, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की दिक्कत न हो.
3 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
ज्ञात हो कि जैक 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा का समय सुबह 9.45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा. लिखित परीक्षा के बाद 24 फरवरी से 7 मार्च के बीच प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस साल परीक्षा प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका के माध्यम से ली जाएगी. छात्रों को अलग से व्डत् शीट नहीं दी जाएगी. बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी उसी उत्तर पुस्तिका में लिखने होंगे. परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक बहुविकल्पीय प्रश्नों के होंगे तथा 50 प्रतिशत अंक लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के होंगे. जबकि 20 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जायेंगे.
