
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए ICT Championship Exam-2025 का आयोजन किया गया. जिला स्तर पर दो परीक्षा केंद्र बनाए गए—District CM SoE BPM Burmaminse, Jamshedpur और CM SoE Balika Sakchi, Jamshedpur. इन दोनों केन्द्रों पर विद्यालय एवं प्रखंड स्तर के 88 टॉपर्स ने 18-19 नवंबर, 2025 को आयोजित जिला स्तरीय ICT परीक्षा में भाग लिया.
District CM SoE BPM Burmaminse, Jamshedpur में कुल 49 विद्यार्थियों एवं CM SoE Balika Sakchi Jamshedpur में 39 विद्यार्थियों ने जिले स्तर पर सफलता हासिल की. विद्यालय स्तरीय टॉपर्स को जिला स्तर पर ICT परीक्षा में भाग लेने का मौका मिला. परीक्षा में कक्षा 9-12 के लिए कुल 75 छात्रों का चयन हुआ जिसमें कक्षा 9 के 20, कक्षा 10 के 19, कक्षा 11 के 19, और कक्षा 12 के 17 टॉपर्स शामिल हैं.
जिला स्तर पर चुने गए सभी टॉपर्स अब राज्य स्तरीय ICT चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी. चयनित छात्रों को विद्यालय/प्रखंड एवं जिला स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा.
ICT चैम्पियनशिप परीक्षा के सभी विषयों की कम्यूनिकेशन स्किल, प्रैक्टिकल टेस्ट एवं मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की गई है. विभाग ने जिले की दोनों चयनित विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों की तैयारी सुनिश्चित करें.

