
उदित वाणी, कांड्रा: रतनपुर स्थित ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड में प्रबंधन और नीलाचल वर्कर्स यूनियन के बीच ऐतिहासिक वेतन समझौता हुआ है। इस महत्वपूर्ण समझौते के तहत कंपनी के कर्मचारियों को आगामी तीन वर्षों तक प्रति वर्ष 12 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। यह समझौता कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुल 16 बिंदुओं पर सहमति के साथ सम्पन्न हुआ।
यह समझौता पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास जताया। यह कदम कंपनी और कर्मचारियों के बीच बेहतर संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
समझौता वार्ता में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि:
कंपनी प्रबंधन की ओर से –
सीईओ सुभाष चंद्रा, डायरेक्टर सूरज सिंह, एचआर के वरीय महाप्रबंधक जी.डी. वाजपेई, नीलांबर मिश्रा और रवि सिंह मौजूद रहे।
वहीं, नीलाचल वर्कर्स यूनियन की ओर से –
अध्यक्ष राम हांसदा, महामंत्री तपन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू, कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर मंडल, सहसचिव भीम माझी, तथा कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार पाठक, अभिराम मंडल और नारायण टुडू ने भाग लिया।
वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यूनियन नेताओं ने इसे श्रमिकों की एकजुटता और संवाद के ज़रिए हासिल बड़ी सफलता बताया। कर्मचारियों को उम्मीद है कि यह समझौता न केवल आर्थिक रूप से राहत देगा बल्कि उनके काम के प्रति उत्साह को भी बढ़ाएगा।

