
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार 26 जनवरी को झारखंड की उप राजधानी दुमका में राष्ट्र ध्वज नहीं फहराएंगे. मुख्यमंत्री की जगह दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा झंडोत्तोलन करेंगे. राज्य सरकार द्वारा दुमका के डीसी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डीसी को ही झंडोत्तोलन करने का आदेश भी दिया गया है. गौरतलब है कि 26 जनवरी को उपराजधनी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने की परंपरा है. परंतु इस बार 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री दावोस व लंदन यात्रा पर होंगे और मुख्यमंत्री के 26 जनवरी को लंदन से झारखंड नहीं पहुंच पाने की वजह से दुमका डीसी को झंडोत्तोलन करने का आदेश दिया गया है.
Advertisement
<
