
उदित वाणी रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 1 से 6 अप्रैल 2026 तक जिला स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन की तैयारियों और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री श्री जितेंद्र छाबड़ा सहित श्री पंकज पांडेय, श्री पूरणमल जी सेठी तथा श्री अमित रारा उपस्थित थे।

