
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में पदोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया.
भेंट करने वाले अधिकारियों में श्री राम समद, श्री रोशन गुड़िया, श्री अविनाश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री मजरूल होदा तथा श्री दीपक कुमार शामिल थे. मुख्यमंत्री ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस सेवा के ये अधिकारी अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और कर्तव्यपरायणता के लिए प्रशंसा के पात्र हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि आईपीएस रैंक प्राप्त करने के बाद ये अधिकारी राज्य की कानून-व्यवस्था को और मज़बूती देंगे तथा जनता के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे.

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

