
उदित वाणी, राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ आर्च बिशप हाउस, राँची में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों का उत्सव मनाया.
कार्यक्रम के दौरान आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

खुशियों से भरे इस अवसर पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादरगण भी उपस्थित थे. कार्यक्रम का माहौल सौहार्द, प्रेम और उत्साह से भरपूर रहा.
Advertisement
<

