
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बार और ही जोरदार तरीके से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान प्रारंभ करेंगे. कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा. राज्य के सभी जिलों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के सघन पर्यवेक्षण तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त को सतत् मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रधान सचिवों व सचिवों को जिलों में प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम और खूंटी जिले के लिए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. वहीं पश्चिम सिंहभम व सरायकेला-खरसवां जिले के लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो प्रभारी बनाये गए हैं.
इनके अलावा पथ निर्माण विभाग प्रधान सचिव सुनील कुमार बोकारो एवं धनबाद, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार गुमला, वणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल रांची, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा सिमडेगा, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अब्बूबकर सिद्यीकी पी कोडरमा एवं गिरिडीह, जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार देवघर एवं जामताड़ा, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा पलामू एवं गढ़वा, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चन्द्रशेखर लोहरदगा एवं लातेहार, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह हजारीबाग एवं रामगढ़, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल चतरा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह गोड्डा एवं दुमका तथा योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले के प्रभारी बनाये गये हैं.

