उदित वाणी, झारखंड: प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर की जमानत याचिका पर आज रांची स्थित PMLA विशेष अदालत में सुनवाई के बाद फैसला सुनाया जाएगा।
इरशाद अख्तर को ईडी ने 9 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी तापस घोष और संजीत कुमार के साथ हुई थी। मामला आठ एकड़ से अधिक भूमि की अवैध रजिस्ट्री और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है।
इस बहुचर्चित भूमि घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ ईडी ने आरोप दर्ज किए हैं। ईडी की जांच में दस्तावेजी गड़बड़ी, अवैध रजिस्ट्री और बड़ी धनराशि के हेरफेर के साक्ष्य सामने आए हैं।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।