
उदित वाणी, गुड़ाबांदा : प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुड़ाबांदा स्मिता नगेसिया की अध्यक्षता में प्रखंड में ओ.डी.एफ.+ (ओपन डेफिकेसन फ्री+), एसबीएम फेज-2 (स्वच्छ भारत मिशन-चरण -2 ) एवं पेंडिंग यूसी तथा पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्रशिक्षण संबंधी एप, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के चरण -2 एवं सर्वे का जानकारी दी गयी और दो दिनों के भीतर संपूर्ण सर्वे शेष गांवों में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, एमआई-एस, जिला संयोजक, प्रखंड समन्वयक एवं जलसाहिया की समस्त टीम उपस्थित थी ।
Advertisement
<

