
उदित वाणी,जमशेदपुर: डिमना डैम में रविवार शाम तामोलिया निवासी अशोक साव और भुइयांडीह निवासी अविनाश नहाने के दौरान डूब गये थे. सोमवार सुबह 7 बजे उनका शव डैम में उतरता पाया गया. सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, शव मिलने से तामोलिया और भुइयांडीह इलाके में मातम पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव का स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा.
ये था घटना
अशोक ऑटो चालक था और हाल ही में उसने नया ऑटो खरीदा था. वह अपने नये ऑटो में अपने साथियों के साथ हाथीखेदा मंदिर गया था. पूजा करने के बाद सभी डिमना डैम पहुंचे, जहां हाथीखेदा मंदिर के प्रसाद को बनाकर ग्रहण करने की योजना बनी. प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी डैम में नहाने गये. नहाने के दौरान ही अविनाश गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने में अशोक भी गहरे पानी में चला गया था. जिस कारण डूबने से दोनों की मौत हो गयी.

