
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद समाहरनालय के तीसरे तल पर मौजूद जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से अहले सुबह आग लग गई. हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन और स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया. इस घटना में समाहरणालय में लगे कई बिजली के उपकरण जलकर बर्बाद हो गए. इस दौरान कोई जनहानि की सूचना नहीं है.
Advertisement
<

