
उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार के विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह 17 नवंबर से राज्य में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद योजना एवं विकास विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है और विभिन्न सेक्टरों पर समीक्षा करने के लिए अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति-व्यय इत्यादि की जानकारी मांगी है. इस दौरान भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि की भी जानकारी ली जायेगी.
Advertisement
<

