
उदित वाणी, देवघर : देवघर बाजार समिति के पास अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान राम मंदिर रोड निवासी कौशल जायसवाल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि कैलाश बीती शाम गणेश पूजा के सिलसिले में बाहर थे, अहले सुबह सूचना मिली की चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी गई है, मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
Advertisement
<

