
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित आशियाना आदित्य सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आहुत किया गया. इस फौरन रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने आकर्षक तरीके से गरबा और डांडिया प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ड्रॉइंग प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. जबकि महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया. संध्या समय आहुत मुख्य रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी रूबी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति की सचिव शालिनी शर्मा, अंतरिम समिति की कोषाध्यक्ष निकिता पारिवाल और पूजा समिति की कोषाध्यक्ष मधुलिका भारद्वाज ने मुख्य अतिथि दंपति का शॉल और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान आहुत ड्रॉइंग प्रतियोगिता के ग्रुप–ए (कक्षा 5 तक) में पियूषी को प्रथम, प्रगति को द्वितीय और एद्रिनील को तृतीय स्थान मिला. ग्रुप–बी (कक्षा 6 से ऊपर) में रिशान को प्रथम, जानवी को द्वितीय व सान्निका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण रवि भूषण ने किया. कार्यक्रम का संचालन रिया नंदन ने किया.

