
उदित वाणी जादूगोड़ा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र ने आज रविवार को अपना 87 वा स्थापना दिवस 2145 पौधारोपण कर मनाया। सी आरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 में की गई थी। इधर इस मौके पर केंद्र के प्रांगण में समारोह आयोजित की गई जहां समारोह के मुख्य अतिथि सह उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने आने वाले दिनों में कई बदलाव के संकेत दिए तथा कहा कि जवानों के बच्चों के भविष्य व बेहतर शिक्षा को लेकर केंद्र परिसर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। क्षेत्र के आस_ पास के वैसे गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड के जरिय मुफ्त में इलाज की सुविधा प्रदान करने की योजना है जिसको लेकर डिस्पेंसरी खोली जाएगी। जवानों के लिए रिक्रिएशन भवन , खेल_ कूद मैदान तैयारी की जाएगी।अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरा_ भर करने के लिए अगले एक सालों में 6 हजार 500 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व इस केंद्र से सेवानिवृत हो चुके जवानों व उसके परिवारों को उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने साल ओढाकर उन्हें मंच पर सम्मानित किया।


