
उदित वाणी कांड्रा : राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी श्रीमती द्रोपति मुर्मू के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली ने कहा कि डॉ अजय कुमार ने जो बयान दिया है वह काफी शर्मनाक व घोर निंदनीय है,इससे यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की आदिवासियों के प्रति कितनी नकारात्मक सोच रखती है।
आज एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार बनी है तो इसे कांग्रेस को कितनी तकलीफ हो रही है। डॉ अजय कुमार ने देश के समस्त आदिवासियों और मूल वासियों का अपमान किया है।
क्या आदिवासी की हितेषी अपने आपको बताने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा और स्थानीय विधायक श्री चंपई सोरेन कांग्रेस के इस बयान से सहमत है,मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को थोड़ा भी आदिवासी की चिंता है तो इस सरकार से समर्थन वापस ले और इस्तीफा दे अन्यथा आदिवासी के नाम पर राजनीति करना बंद करेंI इस बयान से आदिवासी समाज आहत है।

