
उदित वाणी, आदित्यपुर: राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस संबंध में एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार न केवल झारखंड की 3.5 करोड़ जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेगी, बल्कि राज्य को विकास के मार्ग पर भी आगे ले जाएगी. और यह सरकार गरीबों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
Advertisement
<

