
उदित वाणी, जमशेदपुर: संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत शनिनार को सीटू का एकजुटता कार्यक्रम हुआ. कोल्हान स्थित सीटू से संबद्ध यूनियनों द्वारा कार्यस्थल स्तर पर एकजुटता प्रदर्शन कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय कार्यक्रम के तहत साकची में केके त्रिपाठी की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा के माध्यम एकजुटता प्रदर्शन किया गया.
कोल्हान सीटू नेता नागराजू, टीटी मुखर्जी, पीयूष गुप्ता और किसान सभा के जेपी सिंह के साथ इस नुक्कड़ सभा को झारखंड सीटू के महासचिव विश्वजीत देब ने भी संबोधित किया.
जनता बचाओ-देश बचाओ संकल्पना की अगली कड़ी में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले 2 दिसंबर को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा.किसान मोर्चा ने भी इस कार्यक्रम को समर्थन देने का ऐलान किया.

