
उदित वाणी, जमशेदपुर: प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह जमशेदपुर-1 में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर बाल सभा का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार कर्ण की अध्यक्षता में किया गया.
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हुरलुंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा उपस्थित थीं. कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार कर्ण द्वारा सावित्री बाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया. साथ ही इस योजना के लाभार्थी एवं उसके पात्रता, फार्म भरने के बारे में बताया गया.
यह योजना कक्षा 8 से 12 तक के बालिकाओं के लिए है. इस योजना के तहत कक्षा 8 एवं 9 की छत्राओं को 2500 रुपये तथा कक्षा 10से 12वीं तक की छात्राओं को 5000 रुपये मिल सकते हैं. जब किशोरी 19 वर्ष की हो जाएगी तो उसे एकमुश्त उसके खाते में 20 हजार रुपये सरकार द्वारा दी जाएगी.
इस योजना का लाभ माता-पिता की दो बेटियों को मिलेगा जो किसी भी केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार के अधीन कार्यरत नहीं हैं. सभा को मुखिया के अलावा ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य आदि ने सम्बोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन संजय साहू द्वारा किया गया.
उधर प्राथमिक विद्यालय नूतनडीह जमशेदपुर-1 में भी शुक्रवार को सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर बाल सभा का आयोजन सहायक शिक्षिका सीमा कुमारी की देख रेख में किया गया.
मुख्य अतिथि के रूप में हुरलुंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य पानो, अभिभावक उपस्थित थीं. शिक्षिका सीमा कुमारी द्वारा सावित्री बाई के जीवन, उनके द्वारा समाज में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया. साथ ही इस योजना के लाभार्थी एवं उसकी पात्रता, फॉर्म भरने के बारे में बताया गया.
Advertisement
<

