
उदित वाणी, चतरा : चतरा में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का कड़ा पहरा है. ज़िले के पथलगड्ढा थाना क्षेत्र के लेंबोया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने दो तस्करों को धर दबोचा. इनके पास से एक किलोग्राम अफीम, लगभग 20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस मामले में पथलगड्ढा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Advertisement
<
