
चेंबर भवन में रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन, उद्यमी दिखा रहे दिलचस्पी
उदित वाणी जमशेदपुर: बोर्डिंग स्कूल का अपना आकर्षण होता है. बोर्डिंग की जब भी चर्चा होती है तो हमेशा से स्कूलिंग के अनुशासित मॉडल, बेहतर शिक्षा व उज्जवल भविष्य की परिकल्पना सामने आती है.
सो, जमशेदपुर के विद्यार्थियों को भी अब बोर्डिंग स्कूल का न्योता मिलने लगा है. जी हां, लायंस क्लब के प्रयास से जमशेदपुर शहर में विश्व प्रसिद्ध बिरला बोर्डिंग स्कूल, पिलानी का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को इस बोर्डिंग स्कूल के रजिस्ट्रेशन कैंपेन के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया.
बिड़ला पब्लिक स्कूल पिलानी और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सैंटनरी की ओर से आयोजित कार्यशाला को शुक्रवार को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिड़ला पब्लिक स्कूल और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सैंटनरी ने शहर के बच्चों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की पहल की है.
इससे शहर के बच्चों के भविष्य बनेगा और अभिभावक भी चिंता मुक्त रहेंगे। वे शनिवार को में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शहर के उधमी वर्ग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए चिंतित रहते हैं, उन्हें इस चिंता से मुक्त कराने का काम किया गया है.
शहर के उद्यमी रोहित अग्रवाल की पहल से आयोजन
शहर के उद्यमी और बिरला स्कूल पिलानी के पूर्व विद्यार्थी रोहित अग्रवाल के सहयोग और अथक प्रयास से शहर में इस के कार्यक्रम आयोजन किया गया है. वहीं शिक्षाविद संदीप मुरारका ने कहा कि शिक्षा ऐसी हो जो नौकरी दे.
कार्यशाला के मुख्य वक्ता और स्कूल के वॉइस प्रिंसिपल सुशांत कुमार बराल ने स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों की स्वायत्तता बिड़ला पब्लिक स्कूल की एक अनूठी विशेषता है. स्कूल हर संभव तरीके से छात्रों को अधिक स्वायत्तता देने में विश्वास करता है.
विद्यार्थियों को स्वायत्तता, पसंद और नियंत्रण की अनुमति देकर, स्कूल उनकी आत्म धारणा पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. जिससे आत्म-सम्मान और उनकी कक्षा और सहपाठियों के लिए प्रशंसा और सम्मान में वृद्धि होती है. यह न केवल उनकी प्रेरणा और उत्साह को बढ़ावा देता है बल्कि भावनात्मक स्थिरता और सुरक्षा और व्यापक मानसिक क्षितिज को भी बढ़ावा देता है.
नवीन विचारों के लिए तैयार किए जाते विद्यार्थी : सुशांत
बिरला स्कूल पिलानी के वॉइस प्रिंसिपल सुशांत कुमार ने कहा कि हमारे छात्रों को जीवन भर स्वतंत्र और नवीन विचारों के लिए तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं. उन्हें यह सिखाने के बजाय कि क्या सोचना है, हम उन्हें यह सिखाने की कोशिश करते हैं कि कैसे सोचना है.
सामाजिक और नैतिक मूल्यों की मजबूत नींव के साथ, बीपीएस के छात्र आधुनिकता और अंतर्राष्ट्रीयता की जटिलताओं में महारत हासिल करते हुए देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए सम्मान विकसित करते हैं. ड़ला पब्लिक स्कूल अपने छात्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए जाना जाता है.
स्कूल ने देश को कुछ उत्कृष्ट नेता दिए हैं कोई कसर नहीं छोड़ता है। मुख्य रूप से मुकेश मित्तल ,मानव केडिया,रोहित अग्रवाल, प्रकाश सिंह ,नेहा चौधरी, सपना भावका, ममता मुनका,आलोक केवालीका, महेश भावा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
जमशेदपुर में बढ़ी हॉस्टल में पढ़ने का चलन
जमशेदपुर शहर में हाल के दिनों में हॉस्टल में पढ़ने का चलन बढ़ा है. शहर के बड़े उद्यमियों व कॉरपोरेट हस्तियों के बच्चे हॉस्टल या बोर्डिंग में रहकर पढ़ाई करने में ज्यादा दिलतस्पी दिखाते हैं.
इस चलन के पीछे बोर्डिंग की अच्छी शिक्षा व्यवस्था और अच्छा अनुशासन वजह है। शहर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी हॉस्टल में रहकर अपना कॅरियर संवारने का काम कर रहे हैं.

