
उदित वाणी, गुमला : गुमला में व्यवसायी की हत्या पर भाजपा ने सरकार को एक बार फिर घेरा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घटना गठबंधन सरकार के जंगलराज का परिणाम है. श्री मरांडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गुमला में व्यवसायी की भुजाली से काटकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दिन सरकार ने विधि व्यवस्था चाक चौबंद रखने के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन गुमला के मुख्य सड़क पर हुई व्यवसायी की हत्या से आम जनता दहशत में है. श्री मरांडी ने कहा कि सरकार व्यवसायियों पर हमले रोकने में असफल रही है. उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की.
Advertisement
<

