
उदित वाणी, रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के 11 साल के अवसर पर मंगलवार को एक प्रदर्शनी आयोजित किया जायेगा. प्रदर्शनी का उध्दघाटन पूर्वाहन 10.45 बजे किया जायेगा. इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी. वहीं पूर्वाहन 11.30 बजे प्रदेश भाजपा द्वारा अरगोड़ा सिाित लेक गार्डन बैंक्वेट हाल में प्रोफेशनल मीट आयोजित किया जायेगा. जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य लोगों द्वारा संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों को बताया जायेगा.
Advertisement
<
