
उदित वाणी, जमशेदपुरः नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उदेश्य से सावन माह के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा तीन दिवसीय फैशन एक्स प्रदर्शनी सह बिक्री मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक सुबह 10 से रात 9 बजे तक होगा. मेला का उद्घाटन जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ अंजिला गुप्ता कल दोपहर 3.45 बजे करेंगी. यह जानकारी शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि जो महिलाएं अपने घर से काम कर रही हैं, उन्हें एक प्लेटफार्म दिया जा रहा है. इसके जरिए वे अपने काम को बड़ा रूप दे सकती हैं. कार्यक्रम के आयोजन में शाखा सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबुका, कार्यक्रम संयोजक विनीता नरेड़ी एवं सरोज बंसल समेत पूरी टीम का योगदान है.
