
उदित वाणी, दुमका : दुमका के बासुकीनाथ धाम में मूसलाधार बारिश और तेज हवा से कांवरियों के लिए बनाया गया शेड गिर गया. इस हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद घायलों का बासुकीनाथ में इलाज किया गया. वही गंभीर रूप से घायल दो कांवरियों को दुमका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घायल कांवरियों को समुचित इलाज मुहैया कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो.
Advertisement
<

