
उदित वाणी, जमशेदपुर: अरका जैन के अंग्रेजी विभाग ने एआर लिटरेरी क्लब और एनएसएस के सहयोग से बुरुडीह गांव के निवासियों के बीच कंबल वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम-ब्रिंग होम हैप्पीनेस का आयोजन किया गया.
इसके जरिये बच्चों के बीच बिस्किट और केक बांटने का माध्यम भी बनाया. लिटरेरी क्लब ने हमेशा जरूरतमंदों को समर्थन देने की कोशिश की है और ये छोटे-छोटे उपाय ठंड के मौसम से खुशी और आश्रय बांटने का एक मध्यम है.
कार्यक्रम में राजकुमारी घोष, शाहीन फात्मा, डॉ. रूपा सरकार, डॉ. मनोज कुमार पाठक सहित एनएसएस टीमका सहयोग रहा.
Advertisement
<

