
उदित वाणी, रांची : ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाला व करोड़ों रूपये के मनीलौंड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की. जबकि इससे पहले 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट ने आलम को जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. ज्ञात हो कि आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई 2022 को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में है.
Advertisement
<
