उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर, भारती एयरटेल ने आज बेंगलुरू में बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरबीएआई) फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5जी नेटवर्क के सफल परीक्षण की घोषणा की. एयरटेल का ऑन-प्रिमाइसेस 5जी कैप्टिव प्राइवेट नेटवर्क दूरसंचार विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन) द्वारा आवंटित परीक्षण 5जी स्पेक्ट्रम पर बनाया गया.
एयरटेल ने ट्रायल स्पेक्ट्रम का उपयोग करते हुए बॉश की अत्याधुनिक निर्माण सुविधा में क्वालिटी सुधारने और ऑपरेशनल एफिसियेंसी बढाने के लिए दो इंडस्ट्रियल ग्रेड यूज़ केस के जरिये लागू किया. दोनों ही मामलों में, मोबाइल ब्रॉडबैंड और अति विश्वसनीय लो-लेटेंसी संचार जैसी 5जी तकनीक ने ऑटोमेटेड ऑपरेशन को गति प्रदान की और डाउनइम को भी कम किया.
Related