
उदित वाणी, धनबाद : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश का द्वादश अधिवेशन ‘शक्ति संगम’ राज विलास रिसोर्ट, धनबाद में संपन्न हुआ. इस अवसर पर सत्र 2024-26 के लिए रांची शाखा को झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब दिया गया.
रांची शाखा की सचिव उर्मिला पाड़िया को *सर्वश्रेष्ठ सचिव* का सम्मान प्राप्त हुआ. वहीं शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ को जनसेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं गौशाला समिति को पाँच लाख रुपए सहयोग राशि देने के लिए सम्मानित किया गया. महिला सृजन शाखा रांची व सिमडेगा में नई शाखाओं के गठन एवं नेत्रदान अभियान जैसी पहल के लिए मीडिया प्रभारी **रीना सुरेखा** को विशेष अवार्ड प्रदान किया गया.
रांची शाखा को कुल 16 अवार्ड प्राप्त हुए. इनमें प्रमुख रूप से राधारानी शिक्षा कोर्स गठन और ₹51,000 की सहयोग राशि देने, रिम्स में रोटी बैंक मशीन उपलब्ध कराने, जल संरक्षण हेतु सबसे अधिक ठंडा पानी मशीन लगवाने, क्लपतरु पौधा अभियान* में सहभागिता, जगन्नाथपुर मंदिर में दो बार *सामूहिक विवाह आयोजन*, गुरु मां चैतन्य मीरा के मार्गदर्शन में सामूहिक भागवत कथा व सेवा कार्य, पारसनाथ मंदिर में *1000 पौधे लगाने* और नवजात कन्याओं के पूजन जैसे समाजसेवी कार्य शामिल हैं.
अधिवेशन में आगामी सत्र 2026-28 के लिए रांची शाखा की अलका सरावगी को झारखंड अंचल प्रमुख बनाया गया, जबकि रीना सुरेखा और नैना मोर को जनसंपर्क एवं मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई.
कार्यक्रम में रांची से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय सचिव **रूपा अग्रवाल**, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, सह सचिव प्रीति बंका, अलका सरावगी, रीना सुरेखा, सुनीता सरावगी, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, नैना मोर, सरिता अग्रवाल, सृजन शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी व सचिव रीता मोदी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएँ उपस्थित थीं.
मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची शाखा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की निष्ठा, सेवा भावना और समाजसेवी कार्यों के प्रति समर्पण का परिणाम है.
