
उदित वाणी, आदित्यपुर : युवा जनशक्ति मोर्चा के द्वारा छठ व्रत के मौके पर पूरे कोल्हान में छठ घाट पर सहायता शिविर लगाया जाएगा. शिविर के माध्यम से व्रतियों के बीच गंगाजल, आम का दातुन, अर्ध के लिए गाय का दूध, चाय, कॉफी का वितरण किया जाएगा. वहीं, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. राष्टीय अध्यक्ष अभय झा के निर्देशानुसार उक्त निर्णय लिया गया. उक्त जानकारी समाजसेवी जगदीश नारायण चौबे, मोर्चा के कोल्हान प्रभारी नीरज साहू, जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह एवं शिव कुमार ने संयुक्त रुप से दी. उन्होंने बताया कि मोर्चा पूर्व पार्षद नीतू शर्मा द्वारा आगामी एक नवंबर से घोषित अनशन को नैतिक समर्थन देगा. और मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अनशन में उपस्थित रहेंगे.
Advertisement
<

