
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः दिन्दली बस्ती, आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में शनिवार को श्रीनाथ श्रावणी संगम-6 का आहूत किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, प्रबंधन की सदस्या अनिता महतो व मौमिता महतो, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या एवम अन्य के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कुलाधिपति सुखदेव महतो ने उपस्थित लोगों को पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रशंसा की और कहा कि विद्याथियो ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. महोत्सव में प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सभी को लोक-जीवन तथा भारत की संस्कृति से जोङने का काम किया. वहीं, महोत्सव में रेशम की डोर, सावन के झूले, मेहंदी प्रतियोगिता, दुल्हन सज्जा, लोकगीत, मिस सावन-मिसटर सावन आदि प्रतियोगितायें भी आहूत की गई तथा सभी प्रतियोगिताओ का निर्णय निर्णायको के द्वारा लिया गया.
सुमन डे मिस्टर सावन तथा पूनम कुमारी मिस सावन चयनित
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती बीना महतो के निर्देशन मे संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन के छात्र सुमन डे को मिस्टर सावन के रुप में चयनित किया गया. वहीं, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी मिस सावन के रुप में चयनित हुई. कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, को-ऑपरेटिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अर्का जैन विश्वविद्यालय जैसे विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण सहायक प्राध्यापक जयश्री सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक रचना रश्मि ने किया.


