
उदित वाणी, आदित्यपुर : सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएसन (सिया) के द्वारा आगामी 21 जनवरी को प्रातः 10.430 बजे से मोटल मधुवन, आदित्यपुर के सभागार में एडीईईटीआईई स्कीम के संबंध में कार्यशाला आहूत किया गया है. इस अवसर पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, एमएसएमई के डीएफओ और जरेडा के डायरेक्टर के के वर्मा प्रमुख रुप में उपस्थित रहेंगे. उक्त जानकारी सिया के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महासचिव उदय सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार घोष और मधुकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से दी. उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बिजली की बचत ओर लागत कम करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी. साथ हीं बिजली की खपत को कम से कम करने के उपायों पर भी विचर होगा.
Advertisement
<

