
उदित वाणी, आदित्यपुर: श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने तिरुलीडह के चौड़ा निवासी गुरवा लोहार एवं तरवा लोहार की पुत्री रीना लोहार के विवाह हेतु दान सामग्री प्रदान की है. मंडली की टीम ने बागे बस्ती स्थित घर जाकर स्टील का एक आलमारी, स्टील का एक पलंग तथा लकड़ी का एक ड्रेसिंग टेबुल दिया. उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में रीना बागे बस्ती, कदमा में अपनी माँ के साथ रहती है तथा दूसरों के घर में झाड़ू-पोछा कर अपना जीविकोपार्जन करती है. जबकि रीना के पिता पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं. तरवा लोहार ने स्वयं मंडली से संपर्क कर पुत्री के विवाह हेतु सहयोग करने का अनुरोध किया था. इस अवसर पर मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष सहित सचिव उज्जवल घोष, मंटू सिंह मोदक, रतन सिंह मुंडा, आशीष बनर्जी, विश्वजीत नन्दी, विकास शर्मा, मिलन कान्ति संतरा, तरवा लोहार, गौराँगो धर, सुगाही लोहार, मंगला देवी, लक्खी लोहार आदि उपस्थित थे.

