
उदित वाणी, आदित्यपुर: न्यू हाऊसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित शिव काली (कलश) मन्दिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि आगामी 11 जनवरी से शुरु होकर आगामी 17 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगा. उल्लेखनीय है कि शिव काली (कलश) मन्दिर के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष उक्त कार्यक्रम आहूत किया जाता है, जिसका समापन अंतिम दिन भंडारे के साथ होता है.
11 को निकलेगी कलश यात्रा व शोभा यात्रा
भागवत कथा के पहले दिन 11 जनवरी को प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जायेगी. वहीं, दिन के 11 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जो कि संपूर्ण नगर का भ्रमण करेगी. वहीं, भागवत कथा तथा मन्दिर के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है.
कथा वाचक हिमाँशु जी महाराज का आगमन 10 को
वहीं, भागवत कथा हेतु कथा वाचक हिमाँशु जी महाराज का अपने सहयोगियों के साथ आगामी 10 जनवरी को आगमन हो रहा है. आयोजन को सफल बनाने हेतुु मन्दिर कमिटी के अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, महामंत्री मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज आगीवाल, आर एन प्रसाद, जतन कुमार, एस वेणुगोपाल, विश्वमोहन कुमार, बीरेन्द्र यादव, कैलाश पाठक, जगन्नाथ सरकार, अनिल प्रसाद आदि लगे हुए हैं.

