
उदित वाणी, आदित्यपुर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने मंडली सदस्य सुहागी लोहार (मेरिन ड्राईव, कदमा के बागे बस्ती निवासी) के पुत्र शंकर लोहार के उपचार हेतु 31 हजार रुपये की खर्च की गई है. पिछले दिनों असहनीय दर्द की शिकायत के बाद शंकर को गंगोत्री नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहाँ से तीन दिनों के बाद उसे रिम्स, राँची रेफर कर दिया गया. मंटू सिंह मोदक के माध्यम से शंकर की माता सुहागी लोहार मंडली के अध्यक्ष के पास पहुँची तथा मंडली की पहल पर शंकर को उपचार हेतु रिम्स, राँची भेजवाया गया, जहाँ से थोड़ा ठीक होने पर उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया.
परन्तु कुछ दिनों बाद जब पुनः दर्द शुरु हुआ, तो मंडली के द्वारा शंकर को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीमारी का जड़ से पता चला और उसके बाद उसका उपचार शुरु हुआ. शंकर अब ठीक है तथा अपना काम भी कर रहा है. मंडली की टीम बागे बस्ती स्थित शंकर के घर पहुँची तथा उसका हाल जाना. मौके पर मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष सहित सचिव उज्जवल घोष, मंटू सिंह मोदक, आशीष बनर्जी, देवव्रत सिंह कुशवाहा, गौराँगो धर, सुहागी लोहार, लक्ष्मी लोहार उपस्थित थे.

