
उदित वाणी, आदित्यपुर: एम-19, आदित्यपुर-01 निवासी जनता दल (यू) के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का संगठन प्रभारी बनाया गया है तथा उन्हें जिला में संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेवारी दी गई है. उनकी नियुक्ति जनता दल (यू) के प्रदेशअ ध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरु महतो के द्वारा की गई है. उल्लेखनीय है कि सत्यप्रकाश दिवंगत समाजवादी नेता तथा आदित्यपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पूर्व उपाध्यक्ष स्व रामपारस सिन्हा के छोटे सुपुत्र हैं.
Advertisement
<

