
उदित वाणी, आदित्यपुर : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा (बी) की छात्रा सलोनी सिंह को जयपुर का प्रतिष्ठित मिस वेस्ट रैंप वॉक-2026 का खिताब प्राप्त हुआ है. जयपुर, राजस्थान में संपन्न हुई इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत 6 जनवरी को हुई थी. 7 जनवरी को नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में सलोनी सिंह ने टेंपल आफ इंडिया थीम के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया और 8 जनवरी को आहूत हुए ग्रैंड फिनाले में जगह बनायी.
यहां उत्कृष्ट रैंप वॉक के लिए सलोनी को मिस वेस्ट रैंप वॉक विनर-2026 का खिताब दिया गया. इस प्रकार सलोनी ने न केवल सरायकेला-खरसावां जिला का, बल्कि झारखंड राज्य का भी नाम रौशन किया. विद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो ने विद्यालय परिवार की ओर से सलोनी को शुभकामनाएं दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.

