
उदित वाणी, आदित्यपुर : कल्पनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर के पास स्थित जी आर कॉलोनी निवासी सकला मार्डी राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, सरायकेला-खरसावां के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. उनकी नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा के द्वारा की गई है. राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव तथा राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनने पर सकला मार्डी को बधाई दी है. उन्होंने श्री मार्डी की नियुक्ति को संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.
Advertisement
<

