
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-3 में नवनिर्मित कालीकृत सड़क पर बने ब्रेकर को अनावश्यक बताया है तथा इसकी वजह से आम लोगों/राहगीरों को हो रही परेशानी पर चिन्ता जताया है. और कहा है कि अनावश्यक रुप से निर्मित ब्रेकर की वजह से कभी भी दुघर्टनायें घटित हो सकती है. इस संबंध में श्री धारी के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजा गया है, जिसमें जनहित उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.
Advertisement
<

