
उदित वाणी, आदित्यपुर : कंप्यूटर साइंस विभाग के फैकल्टी डॉक्टर अरिजीत दास ने एनआईटी, जमशेदपुर प्रबन्धन के ऊपर नवंबर माह की बकाया 70 हजार रुपए की राशि का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में श्री दास के द्वारा मेल के माध्यम से भेजे गए अपने पत्र में संस्थान से अपनी एक माह की बकाया राशि का भुगतान कराने का अनुरोध किया गया है. श्री दास ने बताया कि अब मैं संस्थान छोड़कर वापस लौट रहा हूं. ऐसी स्थिति में संस्थान प्रबंधन को मेरी बकाया राशि का भुगतान कर देना चाहिए.
Advertisement
<

