
उदित वाणी, आदित्यपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में टाटा मोटर्स प्लांट-3 के डीजीएम प्रणय कांत प्रसाद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. डॉ प्रसाद ने कैथोडिक इलेक्ट्रो डिपोजिशन’ विषय पर गहन शोध कार्य पूरा कर पीएचडी की डिग्री हासिल की. अपनी इस उपलब्धि को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ बताते हुए उन्होंने अपने गाइड डॉ शैलेश और डॉ प्रतीक के प्रति विशेष आभार जताया. उल्लेखनीय है कि दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 1,114 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिससे संस्थान का परिसर हर्ष और उल्लास से सराबोर रहा.
Advertisement
<

