
उदित वाणी, जमशेदपुर : उत्कल किया की ओर से बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू किया सेल्टोस का भव्य शुभारंभ 12 जनवरी सोमवार को शाम 4:30 बजे उत्कल किया शोरूम, टाटा–कांड्रा मेन रोड, आदित्यपुर, जमशेदपुर में किया जाएगा. इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरिजा शंकर महतो होंगे. उल्लेखनीय है कि ऑल-न्यू किया सेल्टोस अपने बोल्ड डिज़ाइन, दमदार रोड प्रेज़ेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ एसयूवी सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करने जा रही है. यह कार “Badass. Forever.” की पहचान के साथ पेश की गई है.
ऑटोमैटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स
नई किया सेल्टोस में सेगमेंट-फर्स्ट और बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स शामिल हैं, जिनमें ऑटोमैटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स, स्मार्ट की प्रॉक्सिमिटी अनलॉक फंक्शन, ड्राइवर सीट एवं ओआरवीएम के लिए इंटीग्रेटेड मेमोरी सिस्टम, सेगमेंट-फर्स्ट रिलैक्सेशन पावर ड्राइवर सीट, पावर लंबर एडजस्ट के साथ 10-वे पावर ड्राइवर सीट और 4,460 मिमी की लंबाई के साथ विशाल एवं आरामदायक केबिन शामिल है.
सेफ्टी फीचर्स भी
इसके साथ ही ऑल-न्यू किया सेल्टोस में एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी, प्रीमियम कम्फर्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जो हर सफर को सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बनाते हैं.ऑल-न्यू किया सेल्टोस की शुरुआती कीमत 10,99,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. उत्कल किया प्रबंधन ने सभी सम्मानित ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शहरवासियों को इस भव्य लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होकर ऑल-न्यू किया सेल्टोस का नज़दीक से अनुभव करने के लिए सादर आमंत्रित किया है.

