
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-24 क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका से वॉर्ड क्षेत्र के लोगों को मानसिक परेशानियों झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि वॉर्ड क्षेत्र के इच्छापुर बस्ती, ग्वालपाड़ा, सहारा गार्डन सिटी सहित पूरे वॉर्ड क्षेत्र में यही स्थिति बनी हुई है. इस संबंध में देवव्रत विश्वास नामक व्यक्ति के द्वारा नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार और नव निर्वाचित पार्षद राम प्रसाद मुखी से वॉर्ड क्षेत्र में सप्ताह में एक बार फॉगिंग मशीन का उपयोग करवाने की अपील की है, ताकि मच्छरों की समस्या का समाधान हो सके.
Advertisement
<

