
उदित वाणी, आदित्यपुर : ईमली चौक, आदित्यपुर स्थित झामुमो कार्यालय में आज संध्या समय लगातार दूसरी बार झायुमो के जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन उर्फ डब्बा माँझी तथा झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला ताँती का स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि लगातार दूसरी बार झायुमो का जिलाध्यक्ष बनने वाले भगलू सोरेन तथा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष सुशीला ताँती को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें ग्रास रुट पर झामुमो का संगठन मजबूत बनाने का निदेश दिया.
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजेश लाहा, बीरेन्द्र तिवारी, पूर्व पार्षद बीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व पार्षद अनिता केराई, सोनामनि लोहार, गुरुचरण मुखी, मो0 शेख हसन, बनमाली दास, बब्लू प्रधान, बुधराम बेसरा, अंजली सिंह, सुभाष चन्द्र महतो, मोहर्रम अली, तारा दत्ता, कल्पना महतो, मालती सरदार, बेला दोराई, मुन्नी सोय, बेबी पूर्ति, सुनीता बिरुआ, फागू महतो, डोनॉल्ड मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

