
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन ने बिजली संशोधन विधेयक-2025 को संसद में प्रस्तुत करने का विरोध किया है एवं तत्काल इसे वापस लेने की मांग की है. इस संबंध में एसोसिएशन की टीम ने आज जेबीवीएनएल, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025 को तत्काल प्रभाव से वापस लेने तथा इसे निरस्त करने की मांग की गई है. इस अवसर पर आशीष कुमार धर, लीली दास, विष्णुदेव गिरी, संतोष कुमार, अरुण कुमार चौधरी, उमेश कुमार, मोहित कुमार, मौसमी मित्रा एवं भास्कर गुप्ता उपस्थित थे.
Advertisement
<

