
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आज संध्या समय इमली चौक, आदित्यपुर में जिलाध्यक्ष राज बागची के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस क्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और तिलक मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए शेरे पंजाब चौक पहुंचे, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
फिर पान दुकान चौक स्थित इंदिरा गांधी और आकाशवाणी चौक पर सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वोट चोर गद्दी छोड़ ” कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मुकेश सिंह ने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें वरीय कांग्रेस नेता उपेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई. वहीं, नगर अध्यक्ष राहुल यादव के द्वारा जिलाध्यक्ष को लडू खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया.
इस अवसर पर पर्यवेक्षक रामाश्रय सिंह, प्रमोद सिंह, राणा सिंह (इंटक प्रदेश सचिव) सह इंटक कोल्हान प्रभारी, कमल नयन, देबु चटर्जी, सूचनाधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग) रिजवान खान, गंभीर सिंह, राजू रजक, ब्रजेश सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, खिरोद सरदार, झरना मन्ना, संतोष सिंह, सुशील सिंह, सुनील सिंह, अजमल बल्कि, के पी तिवारी, रमेश बालमुचू आदि उपस्थित थे.

