
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः जमशेदपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का 25वाँ वार्षिक एजीएम आज का 25वाँ वार्षिक एजीएम आज आम बैठक सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें 500 से अधिक शेयर धारक शरीक हुए. इस अवसर पर बैंक के संस्थापक सदस्य हरेराम सिंह, चंद्रा सिंह, हरीश सिंह तथा डॉ. प्रदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. एजीएम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिव्येंदु रॉय चौधरी, प्रबंधक अजय कुमार गोराई तथा अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा ने अपने विचार रखे. उन्होंने बैंक की प्रगति, वित्तीय प्रदर्शन एवं आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला. बैठक के अंत में शेयर धारकों के साथ एक संवाद सत्र आहूत किया गया, जिससे बैंक की पारदर्शिता एवं सहयोगी भावना परिलक्षित हुई.
Advertisement
<

