
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर अधिवक्ता संघ और झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (जलाडो) ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित पार्षदों और महापौर से राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर उप महापौर का चुनाव करने और निः स्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा करने की अपील की है. इस संबंध में जलाडो के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश व सचिव सुनील कुमार स्वाइन और संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ ओझा व सचिव रविशंकर पासवान ने संयुक्त रुप से कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य के 48 नगर निकायों में गैर दलीय आधार पर चुनाव कराया गया है. इसलिए आदित्यपुर नगर निगम सहित किसी भी नगर निकाय में किसी भी राजनीतिक दल का हस्तक्षेप कानून सम्मत नहीं है.
महापौर संजय सरदार का अभिनंदन
न्यू हाऊसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर_01 स्थित कलश शिव काली मंदिर में आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार का अभिनंदन किया गया. इस दौरान नव निर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा के द्वारा वॉर्ड क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से महापौर को अवगत कराया गया तथा समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई. महापौर ने वॉर्ड क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराने की बात कही. इस अवसर पर मन्दिर कमिटी के अध्यक्ष बीरेंद्र यादव, आर एन प्रसाद, कैलाश पाठक आदि उपस्थित थे.

