
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्रों की टीम के द्वारा आज लार्ज सेक्टर (गम्हरिया) स्थित सती ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया गया. छात्रों की टीम ने सी एन सी मशीन, मैकेनिकल मेंटेनेंस एवं क्वालिटी कंट्रोल के संबंध में जानकारी प्राप्त की. संस्थान के छात्र वहां आहूत क्वालिटी क्विज में भी शामिल हुए. वहीं, सती ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत सिंह, क्वालिटी हेड आदित्य पांडे एवं प्रोडक्शन हेड मनोज यादव, जनरल मैनेजर हसन अली और प्लांट हेड हरविंदर कुमार सिंह की मौजूदगी में डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. तत्पश्चात मैकेनिकल मेंटिनेस छात्रों के बीच हुए रिक्रूटमेंट प्रोसेस में संस्थान के छात्र विजय कुमार सोनकर को इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के लिए चयनित किया गया. इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार सहित विजय कुमार सिंह, अभिजीत कुमार नायक, शुभम कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, अमरदीप सिंह उपस्थित थे.

